
निशिन: निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे गोल्ड मेडल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली, शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों पर 27 रन बनाए। भारत ने पाकिस्तान को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 212 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है।
