अमित शाह से मिले विजयवर्गीय, आज गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर हैं। राजधानी पहुंचने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह आज भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी की जाएगी।
इसके अलावा उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दूध प्रसंस्करण प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन किया जाएगा। इस प्लांट की शुरुआती क्षमता प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण की होगी।
कार्यक्रम के दौरान डेयरी क्षेत्र से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। अमित शाह के दौरे में केंद्र और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी शामिल है।

Next Post

रेलवे स्टेशन पर अजाक्स प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का स्वागत

Sat Oct 3 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अजाक्स पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रांताध्यक्ष वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रांतीय […]

You May Like