महाकुंभ में जियो की 5जी स्पीड बेहतर: ऊकला रिपोर्ट

नयी दिल्ली, (वार्ता) दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ मेले में शानदार प्रदर्शन किया।

ऊकला द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ में रिलायंस जियो की नेटवर्क स्पीड तो सबसे तेज थी ही, 5जी नेटवर्क की उपलब्धता में भी उसने अपनी प्रतिद्वंदी को कहीं पीछे छोड़ दिया। ऊकला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महाकुंभ में 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी से करीब 9 गुना तेज रही। महाकुंभ मेला जनवरी की शुरुआत से फरवरी के अंत तक प्रयागराज में लगा था।

जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही, उसके बाद एयरटेल 165.23 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

महाकुंभ के दौरान भीड़भाड़ के बावजूद 5जी नेटवर्क ने 4जी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। 5जी डाउनलोड स्पीड जनवरी की शुरुआत में 259.67 एमबीपीएस पर थी, जो 26 जनवरी वाले दिन गिरकर 151.09 एमबीपीएस पर आ गई थी, लेकिन मेला खत्म होने तक वापस 206.82 एमबीपीएस पर पहुंच गई।

Next Post

उबर और रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी की साझेदारी : 2026 तक 1,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती

Wed Mar 12 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी उबर इंडिया ने अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत 2026 तक देश के प्रमुख शहरों में 1,000 ईवी तैनात किए जाएंगे। कंपनी ने मंगलवार […]

You May Like