केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आगमन आज

जबलपुर:केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का तीन दिवसीय प्रवास पर गुरूवार 22 जनवरी को जबलपुर आगमन होगा। श्री नड्डा गुरूवार की शाम 5 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साउथ सिविल लाईन स्थित निवास पहुंचेंगे और यहां से शाम 6.30 बजे मदन महल थाना के समीप स्थित सांसद आशीष दुबे के कार्यालय के लिए रवाना होंगे। सांसद कार्यालय से आप शाम 7.40 बजे सुभाषचंद्र बेनर्जी मार्ग सिविल लाईन पचपेढी़ स्थित पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी के निवास के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
सिटी बंगाली क्लब भी 23 को पहुंचेंगे
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शुक्रवार 23 जनवरी को सिविल लाईन पचपेढी़ से सुबह 10.50 बजे सिटी बंगाली क्लब पहुंचेंगे तथा यहां सिद्धी वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। श्री नड्डा दोपहर 12.30 बजे सिटी बंगाली क्लब से डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1 बजे डुमना एयपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी रवाना होंगे। कटनी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा।

वे डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.45 बजे गौरीघाट पहुंचेंगे तथा यहां नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। श्री नड्डा गौरीघाट से शाम 7 बजे सिविल लाईन पचपेढ़ी रवाना होंगे तथा यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 1.10 बजे साउथ सिविल लाईन पचपेढी़ से डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे डुमना एयरपोर्ट से विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

Next Post

रामपुर गौरीघाट रोड की सूरत संवारने रात में निकले निगमायुक्त

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर:शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब ’एक्शन मोड’ में नजर आ रहा है। इसी क्रम में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने रामपुर से गौरीघाट तक चल रहे सड़क रिस्टोरेशन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। रात 09ः00 बजे जब शहर […]

You May Like