रणवीर यादव बने सपा के प्रदेश महासचिव

ग्वालियर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने अनुभवी एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए जनसमस्याओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाएंगे।रणवीर यादव को प्रदेश महासचिव के अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी मजदूर सभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश पांडेय को प्रदेश प्रमुख महासचिव, ललित गौर को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शैलेन्द्र यादव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्र कुमार यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा परमवीर सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी नियुक्त किया गया है। रामविजय यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Next Post

"कल्याण" भारतीय संस्कृति को अमर करने के सबसे मजबूत प्रयास का नाम : शाह

Wed Jan 21 , 2026
ऋषिकेश, 21 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक का विमोचन किया। इस समारोह में श्री शाह ने कहा कि कल्याण पत्रिका भारतीय संस्कृति को अमर करने के सबसे मजबूत प्रयास […]

You May Like