
जबलपुर। ट्रैफिक जाम करने, शराब पीकर फर्राटा भरने वालों से लेकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। यातायात अवरूद्ध करने वाले 217 लोगों पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 229 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 84 हजार 700 रूपये समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 18 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। मॉडीफाई सायलेंसर लगे 3 वाहनों को थाने लाकर मॉडीफाई साययलेंस निकलवाया गया।
