दो सूने घरों पर चोरों का धावा, लाखों का माल ले गए चोर

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महराजपुर और पुराना कंचनपुर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि रोहित पटेल 31 वर्ष निवासी रेवा नगर महराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे परिवार सहित सामाजिक कार्यक्रम में गया था जब घर वापस आकर देखा तो मेन दरवाजे का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था आलमारी का लॉक एवं रैक के उपर रखी पेटी का ताला भी टूटा था.

जिनमें रखे सोने, चांदी के जेवरात, नगदी लगभग 80 हजार रूपये गायब थे। इसी प्रकार श्रीमती क्रिस्टीना राज 48 वर्ष निवासी मोतीनगर जैन हास्पिटल रोड़ बालघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका पोस्ट आफिस के पीछे शारदा होम्स ब्लाक पुराना कंचनपुर अधारताल में है जहां उसके माता पिता रहते हैं। माता पिता घर में ताला लगाकर उसके घर बालाघाट आये थे। इसी दौरान चोरों ने धावा बोल सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया।

Next Post

फरार बदमाश को बल्देवबाग से उठा कर ले गई कटनी पुलिस

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर: लंबे समय से फरारी काट रहे बदमाश की तलाश में कटनी पुलिस ने जबलपुर में दबिश दी और बल्देवबाग से आरोपी को उठा कर अपने साथ ले गई।जानकारी के मुताबिक कोतवाली कटनी के विभिन्न मामलो में लंबे समय से अमित रोहरा पिता गुलाब रोहरा निवासी संत नगर सावरकर वार्ड […]

You May Like