फरार बदमाश को बल्देवबाग से उठा कर ले गई कटनी पुलिस

जबलपुर: लंबे समय से फरारी काट रहे बदमाश की तलाश में कटनी पुलिस ने जबलपुर में दबिश दी और बल्देवबाग से आरोपी को उठा कर अपने साथ ले गई।जानकारी के मुताबिक कोतवाली कटनी के विभिन्न मामलो में लंबे समय से अमित रोहरा पिता गुलाब रोहरा निवासी संत नगर सावरकर वार्ड थाना कोतवाली कटनी का फरार था।

आरोपी के खिलाफ विभिन्न न्यायालय से 6 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे। फरार आरोपी के बल्देवबाग जबलपुर में होने की सूचना पुलिस ने जबलपुर में दबिश दी और अमित रोहरा पिता गुलाब रोहरा 27 वर्ष निवासी संतनगर रेल्वे लाईन के पास कोतवाली कटनी को बल्देवबाग से गिरफ्तार कर ले गई। आरोपी को न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किया गया है जिस पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

Next Post

बिना अनुमति जेल मेंं घुस प्रहरी को धमकाने वाले अधिवक्ता पर एफआईआर

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर:पाटन उप जेल में बिना अनुमति घुस स्वयं को डीआईजी का रिश्तेदार बताकर मुख्यालय तक पहुंच की धौंस दिखाते हुए महिला जेल प्रहरी को धमकाने वाले अधिवक्त के खिलाफ चली लंबी जांच पड़ताल के बाद पाटन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पाटन उप जेल में […]

You May Like