
सीधी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने की क्षमता वाला अधिनियम बनेगा। हमारी माताएं और बहने देश के नवनिर्माण के सभी निर्णय में बराबर की सहभागी और साक्षी बनेंगी। नारी शक्ति बंधन अधिनियम मातृशक्ति के लिए अविस्मरणी क्षण और वरदान साबित होगा।
उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि सदियों से प्रतीक्षारत, उस सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धरातल पर उतारा है। यह विधेयक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को ध्वस्त कर उन्हें नीति निर्धारण और नेतृत्वकारी भूमिका में बैठाने का ऐतिहासिक काम करेगा। नारी शक्ति बंधन अधिनियम स्वतंत्र भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है जो हमारी माता बहनों को याचक से नायक की भूमिका में स्थापित करेगा। वर्षों से संसद की दहलीज पर खड़ी हमारे भारत की बेटियों का इंतजार अब खत्म होगा क्योंकि यह अधिनियम उन्हें वह राजनीतिक सामर्थ दे रहा है। जहां वे स्वयं अपने और देश के भविष्य का फैसला करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस गारंटी का प्रमाण है जिसे दशकों से राजनीति के हासिए पर खड़ी भारत की बेटियों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार उन्हें देकर उन्हें राष्ट्र का भाग्य विधाता बना दिया है। इस अधिनियम का लक्ष्य है कि 2029 में जब देश मे नई सरकार बनेगी तब संसद के गलियारों में 33 प्रतिशत सीटों पर नारी शक्ति की गूंज सुनाई देगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंका है। उनके लिए है विधायक केवल चुनाव की घोषणा पत्र का पन्ना मात्र था जिसे उन्होंने कभी नियत के साथ लागू नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को जातियों और संप्रदायों में बांट कर देखा। लेकिन मोदी जी ने उन्हें एक शक्ति के रूप में एकजुट किया। शाहबानो का प्रकरण इसका ज्वलंत उदाहरण है। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन पत्रकार वार्ता की संयोजक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने किया।
मोदी सरकार में महिलाओं का हुआ सशक्तिकरण
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 करोड़ से अधिक इज्जत घर बनाकर उनकी गरिमा की रक्षा की। उज्ज्वला योजना के जरिए 10.33 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और 73 प्रतिशत पीएम आवास सीधे महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड किए गएए जिससे उन्हें संपत्ति का मालिकाना हक मिला। 10 करोड़ महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं जिन्हें 11 लाख करोड़ की वित्तीय मदद दी जा रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ही परिणाम है कि आज भारत में पहली बार 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं हुई हैं। आज भारत में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वह ऐतिहासिक पल देखा जब श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के रूप में देश को पहले आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिली। आरबीआई चीफ और अर्धसैनिक बलो का नेतृत्व करने वाली हमारी महिलाएं ही हैं।
पत्रकारवार्ता में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभियान टोली की संयोजक डॉ.मनीला सिंह चौहान, टोली की सदस्य सरस्वती बहेलिया, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उषा गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, सोशल मीडिया के संभागीय सह संयोजक जितेन्द्र तिवारी साहित सैकड़ो प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
