जर्जर मकान की दीवार ढहने से एक की मौत

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी में शनिवार सुबह एक पुराने जर्जर मकान को तोडऩे के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 40 वर्षीय एक मजदूर की जान चली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनपुरी निवासी धर्मचंद कैशरवानी के पुराने जर्जर मकान को ढहाने का काम चल रहा था। शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे, मजदूर दुर्जन सिंह पिता सुम्मत सिंह, 40 वर्ष दीवार तोडऩे के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान दीवार का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सीधे दुर्जन के ऊपर गिर गया।

मलबे की चपेट में आने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 की मदद से घायल दुर्जन सिंह को विक्टोरिया अस्पताल पहुँचाया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे चेक किया और मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ या कोई तकनीकी चूक थी, इसकी जांच की जा रही है। मकान मालिक और मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

43 वारंटियों, 23 तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कई वर्षो से फरार 10 गैरम्यादी, 33 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 68 जमानती वारंट तामील किये गये। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले व्यक्तियों सहित, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त […]

You May Like