सरकारी गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंश मारने के बाद मचा हड़कंप

ग्वालियर: लालटिपारा गौशाला में 15 गौवंश की मौत के बाद गौ भक्तों में हड़कंप मचा है। ग्वालियर की लालटिपारा गौशाला में 15 गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में गौशाला परिसर में एकत्र हो गए। जब हड़कंप मचा तो आज सुबह अधिकारियों का अमला यहां पहुंचा। मृत गौवंशों में गाय और बछड़े शामिल हैं।

मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बीमारी, कुपोषण या देखरेख में लापरवाही इसके पीछे कारण हो सकती है। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

वहीं, गौशाला प्रबंधन से भी जवाब तलब किया गया है। स्थानीय गौसेवकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित उपचार और देखभाल होती, तो इन गौवंशों की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

लालू यादव के आंख की हुयी सफल सर्जरी

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की यहां एक निजी अस्पताल में मोतियाबिंद की सफल सर्जरी हुयी। राजद की सांसद और श्री लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर कहा […]

You May Like