विकास मिश्रा अब होंगे सीधी के कलेक्टर

सीधी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को स्थानांतरित करने के आदेश के बाद अब सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा होंगे। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी को उप सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, भोपाल के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य सांख्यिकी आयोग में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी विकास मिश्रा को सीधी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी भोपाल में पदस्थ थे। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Next Post

छात्र को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक पर केस दर्ज

Sun Mar 22 , 2026
उज्जैन: महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में अध्ययन कर रहे छात्र को बेरहमी से शिक्षक द्वारा पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को पुलिस ने मामले में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शनिवार को चिंतामण थाना क्षेत्र के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान […]

You May Like