
सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के व एसपी दीपक शुक्ला ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं देखी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाओं में निगरानी रखी जाए और संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता न आने पाए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, पार्किंग प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का विशेष रूप से जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित संचालित होती रहें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही उन्होंने धाम समिति एवं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया. इस अवसर पर एडीएम वृंदावन सिंह, एसडीएम तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रेम सिंह गौंड़ आदि उपस्थित थे.
