
सारनी। स्व.विजय कुमार खण्डेलवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 जनवरी को होने जा रहा है। समिति के पदाधिकारीयो ने स्व० अटल बिहारी बाजपेई फुटबाल ग्राउण्ड का निरिक्षण कर आयोजन को सफल बनाने के लिये चर्चा की। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह ने बताया की बैतूल जिले की सबसे बड़ा टूनामेंन्ट राज्यस्तरिय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 15 वा वर्ष है। जिसमे प्रथम पुरुस्कार 151000 रूपये, या बुल्ट मोटर सायकल द्वितीय पुरुस्कार 75000 या टीवीएस की बाइक व मैन आफ द सिरिज स्पोर्टस साईकल सहित ढेर सारे आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। टूर्नामेन्ट मे इस बार 32 टीम को इन्ट्री दी जायेगी जिसमे 750 खिलाडीं भाग लेगे.इस स्पर्धा मे नागपुर,भोपाल,हरदा,टिमरनी,इंदौर,इटारसी,होशंगाबाद,बैतूल,
मुलताई,भौरा,चिचोली,शाहपूर,
परासिया,दमुआ, छिदवाड़ा की 16 टीम बाहर तथा 16 टीम लोकल ग्रुप से खेलती है। जिसका रंगारंग समापन 26 जनवरी 2026 दिन को खेला जायेगा। आयोजन समिति ने नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने प्रतियोगिता को लेकर ग्राउण्ड का निरिक्षण कर दिशा निर्देश दिये व्यवस्था को लेकर फुटबाल ग्राउण्ड मे बैठक हुई। इस अवसर पर समिति के रंजीत सिंह, किशोर बरदे,जीपी सिंह, नन्हे सिह, सुधा चन्द्रा,भीम बहादूर थापा, गोलू राजपूत, योगेश बर्डे,प्रकाश डेहरिया, जग्गी आहूजा, विनय मदने,संजीत चौधरी, धमेन्द्र राय, मिन्टू राय, राजकुमार नागले, अजय बग्गा, राजा साहू नोखेलाल, सुभाष चौरसिया अमीत सिह सुनील मोखड़े , मौजूद थे।
