बिहार को लेकर चुनाव आयोग पर बरसे राहुल

नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कठपुतली बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग कम और भाजपा का ‘चोरी आयोग’ ज्यादा नजर आता है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में गुरुवार को कहा “बिहार में चुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया। काम सिर्फ़ चोरी, नाम ‘एसआईआर’ पर्दाफाश करने वाले पर प्राथमिकी होगी।”

उन्होंने चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आयोग अब भी ‘चुनाव आयोग’ है या पूरी तरह भाजपा की ‘चुनाव चोरी’ शाखा बन चुका है।

 

Next Post

नक्षत्र वाटिका के जरिए सनातन की खूबी को नजदीक से जान सकेगी नई पीढ़ी 

Thu Jul 17 , 2025
बागली। गुरुवार को बागली मुख्यालय के नजदीक कुप तालाब के किनारे स्थित कक्ष क्रमांक824 वन भूमि पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ी मात्रा में पौधे रोपित किये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागली विधायक मुरली भंवरा ने बताया कि इस उद्यान में पेड़ पौधों […]

You May Like