श्री राधा स्वामी सत्संग: मानव जीवन को सद्मार्ग पर लगाए

करनवास/ब्यावरा। पचोर रोड पर दूधी स्थित श्री राधा स्वामी सत्संग आश्रम में बुधवार को सत्संग के दूसरे दिवस अपने आर्शीवचन में स्वामी जी ने कहा कि कि चौरासी लाख योनी के बाद बड़े सौभाग्य से यह मानव जीवन मिलता है, इस मानव जीवन को सद्मार्ग पर लगाए. संतो की वाणी सुनकर उनके बताए मार्ग, आदर्शो का अनुसरण करें. यह मानव जीवन बड़ी ही मुश्किलों से मिलता है, सद्मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुधारे.

दूसरे दिन लाखों की संख्या में साधको ने सत्संग में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया. बुधवार को सत्संग के समापन बाद अधिकांशत: साधकगण अपने-अपने गंतव्य की और रवाना हो गये.

ट्रेनों में नहीं मिली जगह

श्रीराधा स्वामी सत्संग के आयोजन में शामिल होकर हजारों की संख्या में साधक अपने-अपने गंतव्य की और रवाना हुए, जिसके चलतेे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही. हालात यह रही कि नागदा-बीना ट्रेन में जगह तक नहीं मिली. कई यात्रियों को वापस लौटना पड़ा.

हाईवे पर रहा भारी यातायात

सत्संग में शामिल होने के बाद हजारों की संख्या में साधक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए. निजी वाहनों, बसो, टे्रन के द्वारा साधक रवाना हुए. जिससे दोनों हाईवे, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही. पचोर, ब्यावरा, राजगढ़, नरसिंहगढ़ मार्ग पर काफी व्यस्त यातायात रहा.

जालपा धाम पर उमड़ा सैलाब

जालपा मंदिर धाम पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जानकारी के अनुसार सत्संग से राजगढ़ की ओर लौट रहे हजारों नागरिकों ने माँ जालपा मंदिर धाम पहुंचकर दर्शन किए. इतनी अधिक संख्या में एकाएक श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मंदिर धाम पहुंचा तथा व्यवस्थओं में जुट गया.

Next Post

एआई आधारित नवाचारों से किसान और समाज के विभिन्न वर्ग होंगे सशक्त : सीएम डॉ यादव

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग से किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जाएगा।राज्य सरकार की मंशा है कि एआई को विभिन्न शासकीय डाटाबेस से जोड़कर सेवा वितरण […]

You May Like