विवि की ज़मीनी संपत्तियों का निरीक्षण, सुरक्षा और उपयोग में लाने के निर्देश

सागर। सागर के डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. यशवन्त सिंह ठाकुर ने नेपाल पैलेस परिसर में हो रहे अतिक्रमण को सुरक्षा, सम्पदा और इंजीनियरिंग विभाग के अमले साथ निरीक्षण किया और मौके पर ही पतंजलि भवन से स्वर्ण जयंती सभागार तक बाउंड्री वॉल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।इसी क्रम में विश्वविद्यालय के पूरे प्रशासनिक अमले ने कागदयाऊ घाटी के समीप मेजर वर्मा द्वारा विश्वविद्यालय को दान दी गई पांच एकड़ कीमती जमीन का निरीक्षण किया और वि वि के इंजीनियर राहुल गिरि गोस्वामी को इस जमीन की मज़बूत तार फैंसिंग लगवाने के निर्देश दिए। दौरे के अंत में भैंसा पहाड़ी पर स्थित पुराने विज्ञान महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। यहां विश्वविद्यालय की 20 एकड़ जमीन है. उन्होंने विचार व्यक्त किया कि यहाँ विश्वविद्यालय में संचालित केंद्रीय विद्यालय को स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने वहां स्थित भवन के मरम्मत और मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु खर्च का इस्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण में कुलपति के साथ वि वि इंजिनियर राहुल गिरि गोस्वामी, वि वि के सम्पदा एवं सुरक्षा अधिकारी प्रो राजेन्द्र यादव तथा शंकर पटेल, मुन्नालाल यादव उपस्थित रहे।

 

Next Post

ब्रिटिश, फ्रांसीसी वायु सेनाओं ने सीरिया में आईएस के संदिग्ध हथियार भंडार पर की बमबारी

Sun Jan 4 , 2026
लंदन, 04 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी वायु सेनाओं ने शनिवार शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा पहले उपयोग किए गए एक संदिग्ध भूमिगत हथियार भंडारण स्थल पर बमबारी की। यह जानकारी ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान में […]

You May Like