इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च से होगी शुरु

मुंबई, 09 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सत्र अब दो दिन देरी 28 मार्च से शुरू कर 31 मई तक चलेगा।

दिसंबर 2025 में आईपीएल की ओर से सभी फ्रेंचाइजी को बताया था कि 2026 एडिशन 26 मार्च से शुरू होगा। हालांकि, अब शुरू होने की तारीख बदलकर 28 मार्च कर दी गई है और ग्रैंड फिनाले 31 मई को होगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल अगले हफ्ते 2026 सीजन के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए बैठक कर सकती है।

खबर है कि यह देरी असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से जुड़ी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के होम ग्राउंड कोलकाता और चेन्नई पर असर पड़ेगा, जबकि असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का दूसरा वेन्यू है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) खेलेगी।

 

Next Post

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी पड़ी भारी, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Mon Mar 9 , 2026
बैतूल। जिले में एक महिला को उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित महिला ने सात मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कमलेश्वर निवासी दिगम्बर नागले […]

You May Like

मनोरंजन