जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाईकोर्ट गेट नंबर 1 के पास एक स्कूटी सवार शातिर बदमाश ने ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड सैनिक नरेंद्र चौबे का रास्ता रोककर स्कूटी से कुचलने की धमकी देकर डराया-धमकाया। इसके बाद बदमाश सैनिक के हाथ से मोबाइल लूटकर कलेक्ट्रेट चौराहे की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हाईकोर्ट व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि स्कूटी सवार लुटेरे की पहचान हो सके और उसे दबोचा जा सके।
Next Post
युवती की हत्या का आरोपी दुष्कर्मी गिरफ्तार, कुंए से किया था शव बरामद, सीधी से गिरफ्तार
Mon Oct 19 , 2026
सागर: सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुराचार के बाद कुएँ में धक्का देकर युवती की हत्या करने वाला आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत निवासी फरियादी ने अपनी पुत्री के घर से लापता होने की रिपोर्ट […]

You May Like
-
7 months ago
बर्खास्तगी का आदेश अनुचित, बहाली के निर्देश
-
3 months ago
हजयात्रा से लौटे हाजी,उलेमाओं का सम्मान