भोपाल: कंधे पर अर्थी… गले में ‘व्यापार मर गया’ का संदेश और सड़क पर मातम! भोपाल के कोलार में सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया।भोपाल में चल रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक बाजार पूरी तरह बंद रहा।
हालात ये रहे कि डी-मार्ट और शराब की दुकानें भी बंद रहीं।
सड़कों पर उतरे व्यापारी कंधों पर अर्थी लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। गले में तख्तियां थीं—‘व्यापार मर गया और व्यापारी भी मर गए।’विरोध का अनोखा तरीका भी देखने को मिला… एक व्यापारी ने मुंडन कराया, तो प्रदर्शनकारियों ने चिता जलाकर सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ मातम मनाया।व्यापारियों का कहना है कि रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर हो रही कार्रवाई से उनका रोजगार खत्म होने की कगार पर है।
बता दें कि बीते दिन भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन करीब चार घंटे चला। व्यापारी भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले सीएम के प्रतिनिधी को अपना ज्ञापन सौंपा. इस दौरान व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई जल्द नहीं रुकी तो सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा
