भैंसदेही: आज ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस संगठन ने तहसील कार्यालय का घेराव करते हुऐ अनुविभागीय अधिकारी मरावी के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर के बिना सहमति के लगाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच तथा पारदर्शिता अपनायें जाने की मांग की कांग्रेस संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रानू ठाकुर और कांग्रेस ने था रामू टेकाम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता और उपभोक्ताओं में जमकर आक्रोश देखा गया , उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं
वही विधुत प्रवाह के बाधित होने पर पुनः शुरू करने पर 350रुपये तक की पेनाल्टी न्याय संगत नहीं है वहीं विधुत वितरण कंपनी के टैरिफ प्लान की भी जानकारी आम उपभोक्ता कै नहीं होती है ।वहीं कांग्रेस ने ताओ ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पर निति कंपनीयों कै लाभ पहुंचाने और उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार थोपने जैसे आरोप लगाते हुए , समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समस्या का हल ना होने की स्थिति में कांग्रेस प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी
