सलामतपुर:दीवानगंज के पास एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि ओझा निवासी इटावा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास मिले बैग और मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की थी।घटना के समय परिजन उत्तर प्रदेश में होने के कारण उन्हें रायसेन पहुंचने में समय लगा, जिसके चलते शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था। जहां आज परिजनों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि रवि ओझा सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाकर काम करता था और होली के त्योहार पर अपने घर आया हुआ था। छुट्टी समाप्त होने के बाद वह वापस सिकंदराबाद लौट रहा था, तभी दीवानगंज के पास अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Next Post
मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल
Thu Mar 26 , 2026
इंदौर: इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ […]
