तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत अंतर्गत हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार महिन्द्रा थार के चालक ने सडक़ पर टहल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप उर्फ गुड्डू भूमिया बरगी में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। बीती रात में वह खाना खाने के बाद हाईवे की तरफ टहलने के लिए निकला था। रात करीब 9:15 बजे नागपुर की ओर से आ रही एक महिन्द्रा थार क्रमांक एमपी 34 जेड एफ 8204 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए संदीप को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप उछलकर सडक़ पर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी थार चालक ने कुछ सेकंड के लिए गाड़ी रोकी। इसके बाद चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित भाग निकला। दुर्घटना होते ही हाईवे पर आने-जाने वाले राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से लहूलुहान संदीप को आनन-फानन में मेडिकल अस्पताल जबलपुर ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

हिरण नदी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत हिरण नदी में नहाने गया 8 वर्षीय मासूम प्रिंस रैकवार गहरे पानी में समा गया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम की सांसें टूट चुकी थीं।पाटन पुलिस के अनुसार, ग्राम थाना निवासी प्रिंस रैकवार पिता अनिल रैकवार […]

You May Like