पुत्र से नाराज पिता ने लगाई फांसी कोलार पुलिस ने जांच की शुरू

भोपाल। कोलार इलाके में एक पिता ने अपने पुत्र से नाराज होकर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार शिवराम घाड़गे उम्र 50 वर्ष अपने परिवार के साथ कान्हाकुंज में रहते थे. मृतक एक फर्नीचर की दुकान पर काम करते थे. मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हर रोज शराब पीकर घर आते थे. घटना के दिन मृतक के पुत्र ने जब इसका विरोध किया, तो वह नाराज हो गए. इस दौरान शिवराम का पुत्र घर से बाहर चला गया. शिवराम की पत्नी और एक बेटी किसी रिश्तेदार के घर शहर के बाहर गई थी. इस बीच घर पर अकेले रहे शिवराम ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. देर रात को मृतक पुत्र जब घर पहुंचा और पिता को फंदे पर लटकता देखा, तो वह घबरा गया और शिवराम को फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां डाक्टरों ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया. पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुटी गई है.

Next Post

शाहजहानाबाद थाने में जब्त वाहनों की नीलामी, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लगी बोली

Wed Oct 8 , 2025
भोपाल।शाहजहानाबाद थाना परिसर में बुधवार को पुलिस की सख़्त निगरानी में जब्त गाड़ियों की नीलामी हुई. नीलामी में कुल 20 दोपहिया और 1 चार पहिया वाहन शामिल रहे. नीलामी में बोली लगाने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. नीलामी की शुरुआत ₹1 लाख से हुई और अंतिम बोली ₹3 […]

You May Like