अखंड व्रत-पूजन, महिलाओं के कीर्तन से गूंजा शिव मंदिर

सारनी: हरतालिका तीज पर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना की। अखंड व्रत की समाप्ति देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करते हुए देखा गया।सारनी क्षेत्र पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर में हरतालिका तीज पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर महिलाओं ने सोमवार से चौबीस घंटे तक अन्न-जल का त्याग कर कठिन व्रत रखा और भगवान श्री शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन-पूजन कर पर्व की धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखा।
हरतालिका तीज को सुहाग, दांपत्य सुख और पारिवारिक मंगलकामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और व्रत किया था। इसी आस्था के साथ महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। व्रतधारी महिलाएं माधुरी पवार,अनीता गाहे,सुमन गोहिते, द्वारिका,ललिता, सुमन पवार, के अलावा अन्य महिला भी मौजूद रही।शिवाजी नगर के शिव मंदिर में महिलाओं की भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव और माता पार्वती से अपने घर-परिवार में सदैव सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Next Post

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लिया

Wed Sep 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित जी20 ऊर्जा प्रचुरता कार्य समूह की बैठकों में हिस्सा लेते हुए भारत की ऊर्जा क्षेत्र में हो रही प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी है। विद्युत मंत्रालय ने आज बताया कि श्री […]

You May Like

मनोरंजन