ग्वालियर : थाना झांसीरोड क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला (फरियादिया) ने 4 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनीष जाटव नामक व्यक्ति ने खुद को अविवाहित बताकर और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना झांसीरोड में अपराध क्रमांक 233/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी मनीष जाटव (पुत्र रघुवीर जाटव, उम्र 32 वर्ष, निवासी बघेल बस्ती, गोलपहाड़िया, जनकगंज) को उसके घर से छत के रास्ते भागने के दौरान घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Post
बागली में दिखी सांप्रदायिक स्वतंत्रता के मिसाल अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने किया कावड़ यात्रियों का स्वागत
Fri Aug 7 , 2026
बागली: सावन के महीने में कावड़ यात्रा का दौर चल रहा है बागली में शुक्रवार को कालिका माता मंदिर परिसर से जटाशंकर तीर्थ तक निकली महिलाओं की कावड़ यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ बागली नूरी अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा मस्जिद परिसर के सामने महिलाओं की निकली पवन यात्रा […]

You May Like
-
4 months ago
रुपया 23 पैसे टूटा, फिर 94 प्रति डॉलर के पार
-
11 months ago
महाराष्ट्र में अवकाश के कारण बंद रहा मुद्रा बाजार
-
23 hours ago
तस्कर भागा, शराब का जखीरा जप्त