
रीवा। रीवा जिले के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चौडियार में साधू के भेष में आए दो लोगों ने महिला को ठगी का शिकार बनाया है और तकरीबन 10 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए. महिला ने घटना की शिकायत गुढ़ थाने में दर्ज कराई है. घटना के संबंध में पीडि़ता रेनू कुशवाहा पति रामजी कुशवाहा निवासी ग्राम चौडिय़ार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिवस सोमवार 23/2/026 को समय लगभग शाम 3-4 बजे हमारे यहां साधू के भेष में दो लोग आए हुए थे. जिन्होंने उनके घर के संबंध में पहले तो सही जानकारी दी और उसके बाद पूजा पाठ का लालच देकर चावल के पांच दाने मंगवाए महिला ने बताया कि दोनों साधुओं ने चावल के पांच दानों को भंडार गृह में ले जाकर रखने को कहा महिला ने बताया कि वह चावल के दाने ले जाकर भंडार गृह में रख दी. इसके बाद साधुओं ने महिला से कागज मंगवाया जबकि मौके पर मौजूद पति रामजी कुशवाहा को पानी के लिए भेज दिया महिला ने बताया कि रात में वह सो गई और सुबह जब जाकर भंडार गृह में देखी तो उसके तकरीबन 10 लाख रुपए कीमती जेवरात सहित साधु के भेष में लुटेरे भी गायब थे महिला के मुताबिक साधु के बेस में आए दोनों लोगों को वह नहीं जानती फिलहाल घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश मे जुट चुकी है.
