डायल-112 की तत्परता से घर का रास्ता भटकी दो मासूम छात्राएं परिजनों से मिलीं

इंदौर। डायल-112 ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि यह केवल आपातकालीन सहायता सेवा ही नहीं, बल्कि विशेषकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं भरोसेमंद व्यवस्था भी है। इंदौर जिले में डायल-112 टीम की तत्परता से दो रास्ता भटकी मासूम बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया।

24 फरवरी को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल वेयर हाउस के पास दो नाबालिग बालिकाएँ मिली हैं, जो अपना घर का रास्ता भटक गई हैं और पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही डायल-112 की प्रथम प्रतिक्रिया वाहन (एफआरवी) को तत्काल मौके पर भेजा गया।

मौके पर पहुंचकर टीम ने स्कूल यूनिफॉर्म में मौजूद दोनों बालिकाओं को संरक्षण में लिया और संबंधित विद्यालय से संपर्क कर उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त की। पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने डायल-112 टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Post

राज्यपाल मंगुभाई पटेल कल शहडोल में बाँटेंगे स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ पूरी

Tue Feb 24 , 2026
शहडोल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल कल 25 फरवरी को शहडोल स्थित पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। समारोह को […]

You May Like