
उज्जैन। निर्माणाधीन मकान की आड़ में छुपकर बैठे तीन बदमाशों के पास जहरीली शराब होने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो झारखंड के बदमाश होना सामने आए। पूछताछ में चोरी के मोबाइल का बड़ा खुलासा हुआ। 51 मोबाइल बरामद होने पर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनके पास से 10 लीटर शराब और कुछ मोबाइल बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ करने पर एक नाबालिक होना सामने आया। वहीं दो बदमाश मिथुन पिता किशोर महतो 30 वर्ष और कुंदन कुमार पिता सुरेश महतो 25 वर्ष, निवासी ग्राम महाराजपुर, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज, झारखंड होना सामने आए। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने है कि वह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं और भोपाल में किराए का मकान लेकर रहते हैं। भीड़ वाले क्षेत्र में पहुंच कर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अब पुलिस मोबाइल के ईएमआई नंबरों से मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
