
खंडवा। पदमनगर थाना क्षेत्र के नवकार नगर में हुई नकबजनी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पारदी गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी फरार है।
फरियादी विजय राठौर के घर 20 से 22 फरवरी के बीच ताला तोड़कर बदमाश मंगलसूत्र, टाप्स, चांदी की पायजेब, अन्य गहने और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे।
पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर धीरज उर्फ दादिया, मुल्ला, राजू और आर्यन को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। मुख्य आरोपी धीरज पर पहले से 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी विवेक उर्फ चावलिया की तलाश जारी है।
