ट्रेन के पटरी पर बुजुर्ग व्यक्ति का मिला शव

सिंगरौली। निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के निवास रेलवे लाईन गोपद पुल के पास रेलवे ट्रैक पर आज दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये शव का शिनाख्त कराने में जुट गई। मृतक निगरी गांव का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार निवास चौकी क्षेत्र के गोपद पुल के पास आज दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर हाथ-पैर कटा हुआ मिला। जहां इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मोके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल एवं शव का शिनाख्त कराने में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक निगरी निवासी केसरी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 62 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मौत के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

 

Next Post

मुख्तयार के घर हुई पुलिसिया कार्रवाई को पुष्पराज ने बताया षड्यंत्र

Sat Aug 23 , 2025
बनखेड़ी। गुरुवार शाम चांदोन गांव में भाजपा पार्षद और पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्तयार के घर हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद कांग्रेस भाजपा सहित आम लोग भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। शनिवार शाम कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा […]

You May Like