जबलपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू सभा के मार्गदर्शन एवं मप्र तैलिक साहू सभा के संयोजन में आगामी 23 एवं 24 मई को जबलपुर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दो दिनों के कार्यक्रम में प्रथम दिवस प्रदेश स्तरीय आयोजन होगा एवं द्वितीय दिवस राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ‘पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार, एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलो के राज्य मंत्री तोखन साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मप्र तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने पत्रकार वार्ता के दौरान कचनार क्लब विजय नगर में दी। श्री साहू ने ये भी बताया कि नई टीम का गठन हुआ है जिसका शपथ ग्रहण कार्यक्रम आगामी 23 मई को सुबह 11 बजे से कचनार क्लब जबलपुर में होगा।
इनकी रहेगी उपस्थिति
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू भोपाल ने बताया 23 एवं 24 मई को होने वाले कार्यक्रम में मप्र शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू बंटी, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, रामलाल गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, अरुण भस्मे राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव, एन टी राठौर प्रदेश प्रभारी, अमरेंद्र कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विधायक संदीप साहू छत्तीसगढ़, रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली, अभिलाष पांडे विधायक जबलपुर, संदीप जैन अध्यक्ष जेडीए, रत्नेश सोनकर अध्यक्ष भाजपा जबलपुर की गरिमामय उपस्थिति होगी साथ ही देश और प्रदेश से समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
