देव कुमार सिंह भाजपा के फिर जिला अध्यक्ष बने 

-कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर

नवभारत न्यूज

सीधी 15 जनवरी।सीधी में भाजपा ने अपने नए जिला अध्यक्ष के रूप में देव कुमार सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगा दी है। आज पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी लोकेंद्र पाराशर के निर्देशन में सर्वसम्मति से जिले के जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, सांसद और विधायकों की सहमति के आधार पर देव कुमार सिंह चौहान की एक बार फिर से ताजपोशी की गई।देव कुमार सिंह चौहान पहले भी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें पहले सेमरिया मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 2022 में उन्हें पहली बार भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त किया गया है।देव कुमार सिंह चौहान की इस नियुक्ति से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Next Post

लूथरा ने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र को दिल्ली का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का किया वादा

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी की शकूर बस्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सतीश लूथरा ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया और इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुये कहा कि उनका सपना शकूरबस्ती दिल्ली को सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल करने का है। श्री […]

You May Like