जिले में दो ब्लॉक में 292 कुपोषित बच्चों को पोषित करने की जवबदारी उठाई सरपंचों ने

ग्वालियर। जिले के दो ब्लॉक घाटीगाँव और भितरवार में सरपंचों ने कुपोषण से मुक्ति के लिये 292 बच्चों को गोद लिया है। 15 अगस्त तक जिले को कुपोषण से मुक्ति का संकल्प लिया गया है।

इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विवेक कुमार के समक्ष संवाद कार्यक्रम में लिये गए निर्णय के परिपालन में एक ही दिन में श्रमदान के माध्यम से जिले की सभी 263 ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 263 खेत तालाब निर्माण एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। इस कार्य में ग्रामीणों के साथ ही मनरेगा के श्रमिकों द्वारा भी प्रात: 7.30 बजे से शाम तक कार्य किया गया। एक दिन में इतनी संख्या में खेत तालाब का निर्माण एक अच्छी पहल है। इन दिनों में निरंतर कार्य करने का निर्णय भी ग्रामीणों ने लिया है।

*सरपंचों ने की कुपोषण से मुक्ति की पहल*

कलेक्टर रुचिका चौहान के नवाचार के माध्यम से जिले में कुपोषण निवारण के लिये सरपंच संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी पहल कर सरपंचों को जवाबदारी सौंपी है। जिले के सरपंचों ने भी अपनी जिम्मेदारी समझकर इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है। सरपंचगण अपनी-अपनी पंचायतों में कुपोषित बच्चों के लिये चना, गुड़, सत्तू के साथ-साथ दूध भी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही बच्चों की बेहतर देखभाल के लिये प्रेषित कर देते हैं। सरपंचों द्वारा कुपोषण के लिये किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए अन्य ग्रामीण भी इस दिशा में सहयोग के लिये आगे आ रहे हैं। कुपोषण के निवारण के लिये स्वास्थ्य विभाग एवं महिला-बाल विकास विभाग का मैदानी अमला भी आवश्यक जानकारियां ग्रामीणों को उपलब्ध करा रहा है।

Next Post

नामांतरण के एवज में घूस ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त ने पकड़ा

Fri Jun 27 , 2025
भिंड। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक घूसखोर पटवारी को पकड़ा है। पटवारी नामांतरण कराने के एवज में 3500 की घूस ले रहा था। जबकि 4500 वह पूर्व में ले चुका था। लोकायुक्त पुलिस आरोपी पटवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त […]

You May Like