लोहे का एंगल टूटकर महिला पर गिरा, सिर में गंभीर चोट

इंदौर: देवास नाका लसूड़िया थाने के पास एक महिला गंभीर चोटिल हो गई, जब गरबा होल्डिंग और स्वागत गेट का लोहे का एंगल टूटकर उसके सिर पर गिर गया, हादसा स्थानीय लोगों के लिए चौंकाने वाला था.

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले गए. प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला की स्थिति स्थिर है, लेकिन सिर में गंभीर चोट के निशान हैं. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आसपास के एंगल व गेटों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है

Next Post

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के ट्रैफिक पर मंथन

Wed Sep 24 , 2025
ग्वालियर: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज बुधवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में रखी गई। बैठक में सड़क हादसे रोकने के उपायों, यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सहित विभिन्न विषयों […]

You May Like