
इंदौर. मध्यप्रदेश में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करते हुए डायल-112 को अब इंटीग्रेटेड, स्मार्ट और मल्टी-पर्पज आपातकालीन सेवा के रूप में शुरू किया जा रहा है. नई व्यवस्था में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया है, जिसमें डेटा एनालिटिक्स और रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
नई प्रणाली लागू होने के बाद अब विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ डायल-112 करके ही सभी आवश्यक मदद एक साथ प्राप्त की जा सकेगी. डायल-112 पर उपलब्ध सेवाएं, पुलिस सहायता (पूर्व में 100), स्वास्थ्य व एम्बुलेंस (108), अग्निशमन सेवा (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम शिकायत (1930), रेल मदद (139), हाईवे एक्सीडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079), महिला एवं बाल सहायता (181, 1098), इस कदम से आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया समय घटने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और नागरिकों को तुरंत व समग्र मदद मिलने की उम्मीद है.
