सीहोर: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने बिलकिसगंज विद्युत केंद्र का घेराव कर कटौती के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रबंधक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा.ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से रात्रि 12 से लेकर 2 बजे रात तक कटौती की जा रही है. भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में ग्रामीण, बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं का जीना दूभर हो गया है.
ग्रामीणों ने विद्युत मंडल सब स्टेशन बिलकिसगंज का जोरदार घेराव किया और रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद करने की मांग की है. इस मौके पर बिलकिसगंज के प्रीतम मेवाड़ा, ग्राम चंदेरी, बरखेड़ी, बडऩगर, बमूलिया, ढाबला, हीरापुर, रामाखेड़ी, उलझावन, सागोनी, कुलांस कला, शीलखेड़ा, भीलखेड़ा, खड़ी, मावलीखेड़ा, हीरापुर जैसे दर्जनों गांव की ग्रामीण जनता ने मिलकर बिलकिसगंज सब स्टेशन का घेराव करते हुए अधिकारी शिवराम पाली सहायक यांत्रिकीय विद्युत वितरण केंद्र बिलकिसगंज को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.
