ससुराल से मायके जा रही महिला चलती बाइक से गिरी उपचार के दौरान मौत

रीवा,  लौर थाना क्षेत्र के उचेहरा गांव के समीप हुई घटना, अचानक ब्रेकर आने से हुई थी दुर्घटना का शिकार

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में चलती बाइक से एक महिला के गिर जाने के कारण मौत हो गई बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल सीतापुर से बैकुंठपुर की ओर जा रही थी

घाट के संबंध में मृतिका कृष्णा देवी कोल के ससुर ने बताया कि 14 जून की सुबह तकरीबन 11 बजे उनकी बहू बाइक से गांव के एक युवक के साथ मायके के लिए निकली थी, और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक अचानक ब्रेकर में कूदने के कारण महिला गिरी थी जिसके सिर के पीछे गंभीर चोट आने के बाद उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया था

संजय गांधी अस्पताल में चल रहे उपचार के दौरान बीती रात महिला ने दम तोड़ दिया

बताया जा रहा है कि महिला का मायका बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव में है घटना दिवस को वह अपने मायके के लिए ही निकली थी

Next Post

चलती गाड़ियों पर शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर. शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती के बीच कुछ युवाओं का कानून को खुलेआम चुनौती देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक युवतियां चलती गाड़ियों पर शराब पीते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो बापट चौराहे के आसपास का […]

You May Like