सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में डब्ल्यूसीएल के अधिकारी को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को कहा कि उसने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के नीलजाई उप क्षेत्र स्थित नाइगांव ओपन कास्ट खदान के प्रभारी फोरमैन को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक जायसवाल के रूप में हुई है।

सीबीआई ने कहा कि उसने आरोपियों के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर नौ जनवरी को मामला दर्ज किया था।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, यह मामला इस आरोप पर दर्ज किया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता (जो स्वयं भी डब्ल्यूसीएल कर्मचारी है) के माध्यम से दो डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों के आपसी तबादले में सुविधा प्रदान करने के लिए 50,000 रुपये (प्रत्येक 25,000 रुपये) की रिश्वत की मांग की थी। उन कर्मचारियों में से एक शिकायतकर्ता का रिश्तेदार था। बातचीत के बाद आरोपी तबादले की सुविधा प्रदान करने के लिए 40,000 रुपये (प्रत्येक 20,000 रुपये) स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया।

सीबीआई ने 10 जनवरी को जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार किया। आगे की जांच जारी है।

 

Next Post

भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप नेता दिल्ली पुलिस की हिरासत में

Sun Jan 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) गुरु तेग बहादुर से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज सहित कई नेताओं को रविवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय राजधानी […]

You May Like

मनोरंजन