डॉ. ए.पी. सिंह का समाजसेवी संगठनों ने किया सम्मान

भोपाल:मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉ. अवधेश प्रताप सिंह को उनकी 40 वर्षों की उत्कृष्ट शासकीय सेवा और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इंदौर से आए महावीर स्वास्थ्य केंद्र, जैन दिवाकर विद्या निकेतन ट्रस्ट और जेसीआई एलुमनी क्लब के प्रतिनिधियों ने दुशाला प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. सिंह, जो भोपाल विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं, तीन दशकों से जेसीआई, रोटरी सहित कई संस्थाओं में सक्रिय हैं। उन्हें अशोक अवार्ड, कर्मयोगी प्रशासक सम्मान व बुंदेली रत्न सम्मान मिल चुके हैं। इस अवसर पर डॉ. अवनीश जैन ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया, जबकि हेमंत वोरा व महावीर धाकड़ ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने इसे अपने जीवन का अमूल्य क्षण बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

आरएसएस सौ वर्षों से बिना थके, बिना रुके कर रहे राष्ट्र सेवा - मोदी

Sun Sep 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्याग, सेवा की भावना और अनुशासन की सीख को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सच्ची ताकत करार देते हुए रविवार को कहा कि संघ सौ वर्षों से बिना थके, बिना रुके, राष्ट्र सेवा के कार्य में लगा हुआ है। श्री मोदी ने […]

You May Like