रायसेन: रायसेन विकास समिति द्वारा बस दो कदम के बैनर तले पौधारोपण अभियान रविवार को सुबह सांची विदिशा रोड पर जल संसाधन विभाग के सामने और पौधे रोपे गए। आयोजकों की ओर से 30 कदम्ब के पौधे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए। बहुत रोपण अभियान में सांची विधायक दो प्रभु राम चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन विधायक प्रतिनिधि जमना सेन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,बबलू ठाकुर,ब्रजेश चतुर्वेदी, डॉ एके शर्मा, दिनेश अग्रवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, ब्रजभूषण तिवारी, जितेंद्र शर्मा अंकित गुप्ता, दीपक थौरात, अमित ठाकुर हरिप्रसाद सोनी, आशीष चौरसिया, मुकेश राठौर रम्मू सेन,नीलेन्द्र मिश्रा,सतेंद्र सिंह कुशवाह,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा,पीके चावला,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी,संघर्ष शर्मा एडवोकेट, गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट बब्लू वर्मा,मुकेश यादव बारेलाल सूर्यवंशी, भूपेंद्र विश्वकर्मा,हरीश मिश्रा,प्रदीप शर्मा,गोपाल साहू एडवोकेट आदि उपस्थित हुए।
पौधों की परवरिश बच्चों के समान करें:डॉ चौधरी
बहुत रोपण अभियान के तहत सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने पहले एक कदम्ब के पौधे को रोपा।फिर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण बचाने का दिलाया संकल्प उ।न्होंने आगे कहा कि रोपे गए पौधों की देखभाल बच्चों के समान करें ।उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाएं और नियमित सिंचाई के लिए पानी के इंतजाम करते रहे।तेजी से बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को बचाने के लिए एक पौधा आमजनों को भी रोपना चाहिए ।
केंद्र प्रदेश की सरकारें एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर धरती को हरा भरा बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। जिससे वर्तमान में जल और जंगल जमीन बचे हुए हैं।नगर और जिले के विकास जिला विकास समिति लगातार प्रयासरत है।पौधरोपण अभियान सार्थक प्रतिबद्धता की एक बानगी है।हम भी उसी भावना से आज जिला विकास समिति के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।
