बारात आने से पहले प्रेमिका ने प्रेमी संग फांसी लगाकर की खुदकुशी

​मुरैना। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के तिलौआ गाँव की निवासी भारती एवं गाँव का ही रवि कुशवाहा एक दूसरे को प्रेम करते थे। लेकिन परिजनों ने भारती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। आज जब भारती के घर बारात आने जा रही थी। उससे कुछ घंटों पहले भारती ने अपने प्रेमी रवि को बुलाया और गांव के बाहर पेड़ से लटककर दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Next Post

कफ सिरप मामले में डॉ प्रवीण सोनी सहित चार आरोपी हाईकोर्ट की शरण में

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर। छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में हुई 25 बच्चो की मौत के मामले में गिरफ्तार डॉ प्रवीण सोनी सहित उनकी पत्नी सहित चार आरोपियों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। चारो याचिकाओं पर गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की तरफ से अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत […]

You May Like