विश्वकप अभ्यास मैच में इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रनों से हराया

नवी मुम्बई (वार्ता) नारायण जगदीशन (104), कप्तान आयुष बडोनी (नाबाद 60) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को इंडिया ए ने टी-20 विश्वकप अभ्यास मुकाबले में अमेरिका 38 रनों से शिकस्त दी।

आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए ने नारायण जगदीशन 55 गेंदों में (104), आयुष बडोनी 26 गेंदों में (60), तिलक वर्मा (38) और प्रियांश आर्य (28) रनों विस्फोटक पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 238 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जगदीशन ने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाये। वहीं बडोनी ने छह चौके और चार छक्के जड़े।

अमेरिका के लिए अली खान , जसदीप सिंह और शुभम रांजने ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम 19.4 ओवरा में 200 रन ही बना सकी और 38 रनों से मुकाबला हार गई। अमेरिका के लिए ऐंड्रियस गौस ने (44), संजय कृष्णमूर्ति (41), शुभम रांजने (28), हरमीत सिंह (25), मोहम्मद मोहसिन (21), मिलिंद कुमार (18) और कप्तान मोनांक पटेल 10 रन बनाकर आउट हुये।

इंडिया ए के लिए रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नमन धीर को दो विकेट मिले। आयुष बडोनी, तिलक वर्मा, अशोक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Tue Feb 3 , 2026
सतना: जिले के नागौद-पन्ना मार्ग पर हरदुआ गांव के पास सोमवार शाम ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 39 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे नागौद टीआई अशोक पांडेय ने […]

You May Like