छिन्दवाड़ा: नगर निगम शहर में अवैध कॉलोनी पर लगातार शिकंजा कस रहा है नगर निगम ने फिर एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। इसके पूर्व नगर निगम तकरीबन तीन दर्जन कालोनियों पर एफआईआर दर्ज करवा चुका है। निगम की यह कार्रवाई लगातार जारी है.
यह एफआईआर के अनुसार नीरज कुमार रधुवंशी पिता बलवान सिंह रघुवंशी निवासी वार्ड क्र 10 किडजी स्कूल के पास छिन्दवाडा (म.प्र.) द्वारा नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत मौजा इमलिया बोहता स्थित भूमि खसरा नं. 136/18/2/1/1/1/1/1 / का कुल रकबा 0.580 हे० भूमि पर बिना विकास की अनुमति लिये प्रशनाधीन भूमि को भूखण्डो मे उपविभाजित कर अनाधिकृत कालोनी का निर्माण कर लिया गया। विभिन्न स्तरों की जांच होने के बाद उक्त लोगों के द्वारा समाधानपूर्वक उत्तर नहीं देने के उपरांत नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा उक्त कालोनी को अवैध कॉलोनी घोषित कर दिया गया था। जिसके पश्चात संबंधित कॉलोनाइजर के ऊपर आज कुंडीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
