प्राइम वीडियो की सीरीज़ दुपहिया का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ दुपहिया का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

दुपहिया के कलाकार गजराज राव ने एक प्रेस नोट में कहा, दुपहिया ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसका हिस्सा बनकर मैं वाकई रोमांचित हूं। एक गणित शिक्षक, बनवारी झा का किरदार निभाना, जो अपनी बेटी की ख़ुशी के लिए गणनाओं को किनारे रखकर सिर्फ दिल की सुनता है और मेरे लिए यह एक शानदार अनुभव रहा।

रेणुका शहाणे ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, पुष्पलता का किरदार अब तक निभाए गए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। धड़कपुर की एक दृढ़-संकल्पी और दिलचस्प सरपंच के रूप में, इस भूमिका ने मुझे एक अभिनेत्री के रूप में अपनी क्षमताओं को तलाशने और उसमें विस्तार करने का अवसर दिया।

सीरीज़ में रोशनी झा (दुल्हन) की भूमिका निभा रही शिवानी रघुवंशी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, दुपहिया में रोशनी झा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद आनंददायक रहा। वह एक मज़ेदार और प्यारा किरदार है, जो अपनी ही दुनिया में रहती है, लेकिन उसे अच्छे से पता है कि वह क्या चाहती है। वह मासूम है, लेकिन दृढ़संकल्पी भी, परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना अपनी बात बेझिझक कहने वाली।

सीरीज दुपहिया सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी के बैनर तले बॉम्बे फिल्म कार्टेल के तहत रचित और कार्यकारी निर्मित है। सोनम नायर द्निर्देशित और अविनाश द्विवेदी एवं चिराग गर्ग लिखित और रचित सीरीज़ दुपहिया एक काल्पनिक गाँव धड़कपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो छोटे शहर के आकर्षण के साथ हास्य और नाटक का अनूठा मिश्रण पेश करती है। मज़ेदार किरदारों, अराजकता और रहस्यमयी घटनाओं के बेहतरीन मेल के साथ इस सीरीज़ में गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, और यशपाल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह सीरीज़ सात मार्च को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Next Post

लोकगीत 'पिया काला साड़ी' को मिले 100 मिलियन व्यूज

Tue Feb 25 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी संगीत जगत की सुपरहिट जोड़ी माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ ने चार महीने में यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। लोकगीत ‘पिया काला साड़ी’ गाने पर इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन रील भी बनाए जा चुके […]

You May Like