सीहोर। लीसा टॉकीज मैदान पर शनिवार को युवाओं का हुजूम उमर पड़ा. युवा संवाद सम्मेलन में सैकड़ों युवाओं को बैठने तक की जगह नहीं मिल सकी. टॉक शो में पहुंचे अनेक युवाओं ने बेझिझक सवाल किए. युवाओं के सवालों का विधायक सुदेश राय ने सार्थक जवाब दिया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, फिल्म और टेलीविजन अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र, समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, श्रीमती अरुणा राय, पंकज पुरोहित, युवा भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल, रांझा राय ने किया. युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे हजारों युवाओं ने भाजपा नेता राजकुमार रिंकू जायसवाल को जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी.
युवाओं द्वारा किए गए सवाल
क्या सीहोर विधानसभा में ऐसा स्थानीय रोजगार पोर्टल बनाया जा सकता है, जहां क्षेत्र की कंपनियों और युवाओं को सीधे जोड़ा जाए. क्या हर साल सीहोर के युवाओं के लिए स्किल मैपिंग की जा सकती है किस युवा के पास कौन-सी स्किल है और उसे किस रोजगार से जोड़ा जा सकता है. युवाओं को उच्च स्तर की सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग और टेस्ट सीरीज की स्थायी व्यवस्था सीहोर में की जाए जहां एक अच्छी लाइब्रेरी हो जहां बैठ कर परीक्षाओं की तैयारी कर सकें.
युवाओं ने कहा कि विभिन्न प्रतिभागी परीक्षा में बैठने तथा चयनित होन वाली बच्चों को पुलिस वेरिफिकेशन में बहुत समस्या आती है कई बार चक्कर लगाना पड़ता है. बार-बार कोतवाली जाना पड़ता है, इस समस्या का समाधान किया जाए.
गांव से आने-जाने वाली बच्चियों पर बस किराए का बहुत अधिक बोझ पड़ता है, क्या स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाने पर बस किराए में छूट मिलने का प्रावधान हो सकता है.
पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर कई सारे बच्चे मिलेट्री तथा पुलिस में भर्ती के लिए फिजि़कल ट्रेनिंग करते हैं, वहां वॉश रूम तथा पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से बच्चों विशेषकर लड़कियों को बहुत परेशानी आती है. बच्चों को श्यामपुर सड़क खराब होने के कारण आने-जाने में बहुत परेशानी होती है. क्या सड़क को लेकर कोई योजना है. क्या विधायक युवाओं से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए महीने का कोई एक दिन निर्धारित कर सकते हैं, जब हम उनसे मिल कर अपनी समस्याओं को सुना सकें.
युवा संवाद सम्मेलन को शिव महापुराण कथा वाचक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय फिल्म अभिनेता अखिलेषेंद्र मिश्रा विधायक सुदेश राय ने संबोधित किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया. अतिथियों ने प्रतिभाशाली युवाओं का स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया.
युवा संवाद में सीहोर श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर, चरनाल, बरखेड़ा, चांदबढ़ सहित ग्रामीण अंचल से दस हजार से अधिक युवा बस, कार , बाइक से पहुंचे और युवा संवाद सम्मेलन को सार्थक किया.
