गणेश उत्सव समितियों का किया सम्मान

भैरुंदा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नगर में गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर पांडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर धार्मिक आयोजन करने वाली गणेश उत्सव समितियों का सम्मान किया गया.

इस अवसर पर नवयुवक गणेश उत्सव समिति, लालबाग के राजा, बालाजीपुरम, दाना बाबा मंदिर, बाल गणेश उत्सव, नारायण सिटी, राजराजेश्वरी, गणेश उत्सव समिति, ऋ षि नगर एवं व्यापारी गणेश उत्सव समिति सहित नगर की अन्य गणेश उत्सव समितियों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रमुख राजा सिसोदिया, बजरंग दल जिला संयोजक राजदीप सोनी, आशीष यादव, भूपेंद्र मालवीय, अंशुल कटारे एवं गौरव दुबे सहित प्रखंड भैरुंदा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे. समितियों के सम्मान का उद्देश्य उनके द्वारा प्रतिवर्ष किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक प्रयासों का उत्साहवर्धन करना है. ताकि वे भविष्य में भी इसी प्रकार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणेश उत्सव आयोजित करते रहें तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश देते रहे.

 

 

Next Post

मंडला ने भोपाल को हराकर जीती ट्रॉफी

Sun Sep 20 , 2026
सीहोर। आवासीय खेलकूद मैदान पर शनिवार को कैलाश नारायण सारंग स्मृति में मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ. फाइनल में मंडला और भोपाल की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने मैदान पर […]

You May Like