मंडला ने भोपाल को हराकर जीती ट्रॉफी

सीहोर। आवासीय खेलकूद मैदान पर शनिवार को कैलाश नारायण सारंग स्मृति में मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ. फाइनल में मंडला और भोपाल की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद मंडला ने भोपाल को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने विजेता मंडला टीम सहित खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की. उन्होंने खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए शुभकामनाएं दीं.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया के अथक प्रयासों से शहर के आवासीय खेलकूद मैदान और चर्च मैदान पर शानदार फुटबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है. ऐसे आयोजन युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा को निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने खिलाडिय़ों से नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ खेलते हुए आगे बढऩे का आह्वान किया.

 

 

Next Post

चौक जैन मंदिर में अष्टमी पर धार्मिक आयोजन

Sun Sep 20 , 2026
भोपाल। दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत अष्टमी के अवसर पर शनिवार को चौक जैन मंदिर में पद्मावती पोरवाल समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुष्पदंत भगवान के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। साथ ही आदिनाथ भगवान का […]

You May Like