चौक जैन मंदिर में अष्टमी पर धार्मिक आयोजन

भोपाल। दस लक्षण महापर्व के अंतर्गत अष्टमी के अवसर पर शनिवार को चौक जैन मंदिर में पद्मावती पोरवाल समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुष्पदंत भगवान के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। साथ ही आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पद्मावती पोरवाल समाज के प्रवक्ता भविष्य जैन ने बताया कि दस लक्षण महापर्व के दौरान समाज द्वारा प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। अष्टमी के दिन विशेष पूजन, महामस्तकाभिषेक और निर्वाण लाडू समर्पण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सुरेश जैन सामरदा, कोषाध्यक्ष अरविंद जैन, उपमंत्री ऋषभ जैन, ट्रस्टी मनोज जैन एडवोकेट, ट्रस्टी स्मिथ जैन सहित समाज के पदाधिकारी एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।

 

Next Post

सीहोर में मानसून की बेरुखी, औसत से 115 मिमी कम बारिश; रबी की सिंचाई पर संकट

Sun Sep 20 , 2026
सीहोर। मानसून की विदाई की ओर बढ़ते ही जिले में अब बारिश की उम्मीद भी कमजोर पड़ गई है. इस बार मानसून सीजन में औसत 46 इंच बारिश का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका. अब तक जिले में सिर्फ 34.4 इंच यानी 860.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है. सितंबर […]

You May Like