एलएचबी कोचों के साथ दौड़ेगी रीवा एक्सप्रेस

जबलपुर। यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर देने के लिए जबलपुर-रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस (11705/11706) अब आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी। रेलवे के अनुसार 3 अक्टूबर से दोनों दिशाओं में आईसीएफ की जगह एलएचबी रैक लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, आराम और तेज गति से संचालन का लाभ मिलेगा। नई रैक में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें 1 एसी टू-टियर, 2 एसी थ्री-टियर, 1 एसी थ्री-टियर इकोनॉमी, 1 एसी चेयरकार, 1 स्लीपर, 4 चेयरकार द्वितीय श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी, 1 गार्ड सह लगेज-ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार शामिल है।

Next Post

मुख्यमंत्री जनविश्वाश अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र मोरका का किया निरीक्षण

Fri Sep 18 , 2026
नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जावद विकासखंड के ग्राम मोरका स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग श्री विवेक कुमार पोरवाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों के पोषण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्ध […]

You May Like